21 अक्टूबर 2011 - 20:30

राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने जारी वर्ष के अंत तक इराक़ से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन का स्वागत किया है

राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने जारी वर्ष के अंत तक इराक़ से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन का स्वागत किया है।

उन्होंने सी.एन.एन. टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि यदि अमरीकी सैनिक सात या आठ वर्ष पहले ही इराक़ से निकल गए होते तो दसियों हज़ार इराक़ी अकारण न मारे जाते। उन्होंने कहा कि इराक़ी राष्ट्र से ईरान के अत्यंत घनिष्ठ संबंध हैं और इन संबंधों का आधार आस्थाएं है अतः विश्व स्तर पर ईरान व इराक़ के संबंध अद्वितीय हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के सभी राष्ट्रों की स्वाधीनता व संप्रभुता का चाहे वह अमरीकी राष्ट्र हो या युरोपी हों, सम्मान करना चाहिए और न्याय, स्वतंत्रता एवं प्रजातंत्र को प्रभुत्व देना चाहिए। राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने इसी प्रकार लीबिया के तानाशाह मुअम्मर क़ज़्ज़ाफ़ी के अंजाम के बारे में कहा कि पश्चिमी देश, लीबिया में अधिक बेहतर क्रियाकलाप का प्रदर्शन कर सकते थे किंतु नैटो के कुछ और ही लक्ष्य थे। उन्होंने कहा कि नैटो, लीबिया के तेल के स्रोतों का इच्छुक था और बड़ी संख्या में लोगों की हत्या के स्थान पर वह संघर्षरत पक्षों को वार्ता आरंभ करने के लिए प्रेरित कर सकता था। राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने इसी प्रकार ईरान के परमाणु मामले में आईएईए के राजनीतिकरण की आलोचना करते हुए कहा कि अमरीका व उसके घटक कि जो स्वयं परमाणु शस्त्रों से संपन्न हैं, ईरान पर आरोप लगा रहे हैं जबकि आईएईए ने अमरीका व उसके घटकों की परमाणु गतिविधियों के बारे में कोई भी रिपोर्ट जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि अमरीका के भीतर व बाहर उसकी नीतियां विफल हो चुकी हैं और उसे स्वीकार करना चाहिए कि साम्राज्य का काल समाप्त हो चुका है।

समाचार समाप्त

.........

166